सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
06 अगस्त को हुई घटनाएँ:
- 6 अगस्त 1821: ब्रुसेल्स में ‘कौरियर ऑफ़ पेज बास’ अखबार का प्रथम संस्करण प्रकाशित हुआ।
- 6 अगस्त 1825: बोलीविया ने पेरू से स्वतंत्रता हासिल की।
- 6 अगस्त 1862: मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गई।
- 6 अगस्त 1906: प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर “वंदेमातरम” समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।
- 6 अगस्त 1914: ऑस्ट्रिया ने रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 6 अगस्त 1945: अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराया।
- 6 अगस्त 1960: क्यूबा ने देश के सभी प्रॉपर्टी का राष्ट्रीयकरण किया।
- 6 अगस्त 1962: जमैका में यूनाइटेड किंगडम का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
- 6 अगस्त 1964: अमेरिका के नेवादा में विश्व के सबसे प्राचीन वृक्ष प्रोमेथस को काटा गया।
- 6 अगस्त 1996: नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जताई।
- 6 अगस्त 2001: भारत व ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता हुआ।
- 6 अगस्त 2002: भारत और पाकिस्तान में तनाव के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को वापस बुलाया।
- 6 अगस्त 2004: फिजी के प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी के खिलाफ तख्तापलट के मामले में उपराष्ट्रपति जोपे सेनीलोली को 4 वर्ष की जेल हुई।
- 6 अगस्त 2005: दोनों देश सीमा पर साझा गस्त तेज करने पर सहमत हुए।
- 6 अगस्त 2007: मध्य त्रिनिदाद में एक पुराने हिन्दू मन्दिर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
- 6 अगस्त 2007: हंगरी के वैज्ञानिकों ने लगभग 80 लाख साल पुराने देवदार के वृक्ष का जीवाश्म प्राप्त करने का दावा किया।
- 6 अगस्त 2008: सरकारी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अन्ध्र प्रदेश के कृष्णा पट्टनम में 880 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल बॉयलर लगाने का आर्डर मिला।
- 6 अगस्त 2010: जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गए।
- 6 अगस्त 2011: थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 6 अगस्त 2011: अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हो गई।
- 6 अगस्त 2012: नासा का क्यूरिओसिटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
06 अगस्त को जन्मे व्यक्ति:
- 6 अगस्त 1180: जापान के सम्राट गो टोबा का जन्म हुआ था।
- 6 अगस्त 1915: भारत के पाँचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों का जन्म हुआ था।
- 6 अगस्त 1921: स्वतंत्रता सेनानी तथा गुजरात और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल के. एम. चांडी का जन्म हुआ था।
- 6 अगस्त 1933: भारतीय क्रिकेटर ए. जी. कृपाल सिंह का जन्म हुआ था।
- 6 अगस्त 1959: भारत के प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह का जन्म हुआ था।
- 6 अगस्त 1970: भारतीय-अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक एम. नाइट श्यामलन का जन्म हुआ था।
06 अगस्त को हुए निधन:
- 6 अगस्त 1925: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता सर सुरेन्द्रनाथ बेनर्जी का निधन हुआ।
- 6 अगस्त 1981: भारतीय नेता भूपेश गुप्ता का निधन हुआ।
- 6 अगस्त 1982: प्रसिद्ध मलयालम साहित्यकार एस. के. पोट्टेक्काट्ट का निधन हुआ।
- 6 अगस्त 2006: भारतीय राजनीतिज्ञ एवं दलित नेता सूरज भान का निधन हुआ।