• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

3 फरवरी 1509- दीव की लड़ाई आज ही के दिन लड़ी गई थी। इसे चौल की दूसरी जंग भी कहा जाता है।

3 फरवरी 1760- सदाशिव राव भाउ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर की लड़ाई में निजाम की सेना को बुरी तरह मात दी।

3 फरवरी 1815- पनीर बनाने का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।

3 फरवरी 1916- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय खुला।

3 फरवरी 1925- बम्बई और कुर्ला के बीच पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली।

3 फरवरी 1938- प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म

3 फरवरी 1954- इलाहाबाद में चल रहे प्रयाग कुंभ के दौरान भगदड़ मचने से 500 लोगों की मौत। इस घटना के बाद कुंभ मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं और मेला प्रारूप में व्यापक बदलाव किए गए ताकि करोड़ों लोगों को संगम तक खींच लाने वाला आस्था का यह पवित्र पर्व सहज और सुरक्षित रहे।

3 फरवरी 1959- अमेरिका में विमान दुर्घटना में रॉक ‘एन’ रोल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। इनमें 22 वर्ष का मशहूर गायक बडी होली भी शामिल था।

3 फरवरी 1963- रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का जन्‍म हुआ था।

3 फरवरी 1969- सी एन अन्नादुरई का निधन।

3 फरवरी 1970- तलचर में भारत के पहले और विश्व के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की आधारशिला रखी गई।

3 फरवरी 1971- चंद्रमा पर तीसरे सफल मानवयुक्त अभियान के दौरान अमेरिका का अंतरिक्ष यान अपोलो 14 चंद्रमा की सतह पर उतरा।

3 फरवरी 1986- पोप ने कलकत्ता में मदर टेरेसा से मुलाकात की और दीन दुखियों की सेवा के लिए उनके द्वारा बनाए गए आश्रम ‘निर्मल हृदय’ का दौरा किया।

3 फरवरी 1988- परमाणु शक्ति से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस चक्र को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

3 फरवरी 2006- मिस्र की एक यात्री नौका खराब मौसम के कारण लाल सागर में डूब गई। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

3 फरवरी 2018- भारत ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में रिकार्ड चौथी बार खिताबी विजय दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *