सारस न्यूज, वेब डेस्क।
4 फरवरी 1628 : शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया।
4 फरवरी 1922 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के चितेरे भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म।
4 फरवरी 1938 : कत्थक नृत्य के देश के महान साधक बिरजू महाराज का जन्म ।
4 फरवरी 1948 : सीलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
4 फरवरी 1973 : भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
4 फरवरी 1974 : महान भौतिकशास्त्री सुरेन्द्र नाथ बोस का निधन।
4 फरवरी 1976 : ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप से 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए।
4 फरवरी 1976 : संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि वह निरक्षरता को दूर करने के अपने प्रयासों में असफल रहा है। इस संबंध में संगठन का दस वर्ष का कार्यक्रम भारत सहित 11 देशों पर केंद्रित था।
4 फरवरी 1990 : केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।
4 फरवरी 2001 : तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।
4 फरवरी 2004 : फेसबुक लांचआगाज़ हुआ। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना।
4 फरवरी 2014 : भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट का नया सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया गया।
4 फरवरी 2022: चीन में शीतकालीन ओलंपिक का आगाज़।