सारस न्यूज, वेब डेस्क।
5 फरवरी 1630- सिख गुरु हर राय जी का जन्म।
5 फरवरी 1922- चौरी चौरा में थाने पर भीड़ के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत। इस घटना ने महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन को कुछ समय के लिए पटरी से उतार दिया।
5 फरवरी 1971- अपोलो 14 चांद की सतह पर उतरा। इस उड़ान के दौरान कई तरह की तकनीकी खराबियां आईं।
5 फरवरी 1985- पुर्तगाल के विश्वप्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म। बहुत कम लोगों को पता है कि रोनाल्डो का पुरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोस सांतोस अवीरो है।
5 फरवरी 1999 -आज के दिन दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने संसद में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपना आखिरी भाषण दिया था और उसी साल मई में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
5 फरवरी 2007 -में आज ही के दिन भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनी थीं।
5 फरवरी 2008- महर्षि महेश योगी का निधन। उन्हें भारत के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं में शुमार किया जाता है।
5 फरवरी 2010 -आज के दिन भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर गोल्ड हासिल किया था।
5 फरवरी 2013- बांग्लादेश में एक न्यायाधिकरण ने एक कट्टरपंथी विपक्षी दल के शीर्ष सदस्य अब्दुल कादर मौला को 1971 में पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई के दौरान युद्ध अपराधों के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
5 फरवरी 2016 -आज ही के दिन वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया था।