• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

6 मार्च 1775- रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

6 मार्च 1902- स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई।

6 मार्च 1915 – शांति निकेतन में महात्मा गांधी और रबीन्द्रनाथ टैगोर पहली बार मिले।

6 मार्च 1924- मिस्र सरकार ने 14वीं शताब्दी में मिस्र के शासक रहे तूतनखामेन की ममी को खोला। जमीन में दबी इस ममी को ब्रिटेन के प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता हावर्ड कार्टर ने 1922 में ढूंढ निकाला था।

6 मार्च 1945- में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य सैयद अहमद का जन्‍म हुआ था।

6 मार्च 1961- टाइम्स ऑफ इंडिया समूह ने वित्तीय मामलों पर देश के पहले अखबार ‘द इकनॉमिक टाइम्स’ का बम्बई (अब मुंबई) से प्रकाशन शुरू किया।

6 मार्च 1967- में आज ही के दिन जोसेफ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुंची थीं।

6 मार्च 1990- में आज ही के दिन भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

6 मार्च 1991- प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।

6 मार्च 1995 -आज के दिन ही महान पत्रकार अरुण तम्हांकार का निधन हुआ था।

6 मार्च 1998- आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी।

6 मार्च 2004- उत्तर कोरिया ने यूरेनियम आधारित कार्यक्रम संचालित किये जाने से इनकार किया।

6 मार्च 2009 -भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।

6 मार्च 2020 – कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू किया, 30 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *