Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

7 फरवरी 1856- अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया।

7 फरवरी 1915-पहली बार चलती ट्रेन से भेजा गया वायरलेस मैसेज रेलवे स्टेशन को मिला।

7 फरवरी 1935- आज ही के दिन मशहूर बोर्ड गेम मोनोपली को कॉपीराइट किया गया था। इसे अमेरिकी आविष्कारक चार्ल्स डैरो ने बनाया था। मोनोपली गेम को भारत में बिजनेस या व्यापार के नाम से जाना जाता है।

7 फरवरी 1983- कलकत्ता में इस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।

7 फरवरी 1989- टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया।

7 फरवरी 1992- स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

7 फरवरी 2000- भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की पहली बैठक वॉशिंगटन में शुरू हुई।

7 फरवरी 2005- ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकार्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया।

7 फरवरी 2022- प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं थी।

7 फरवरी 2009- पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी.लिट की उपाधि से नवाजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *