• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

7 जनवरी 1714 – टाइपराइटर इंग्लैंड के हेनरी मिल द्वारा बनाया गया।

7 जनवरी 1761 – पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।

7 जनवरी 1859 – अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने सिपाही विद्रोह में शामिल होने के आरोप में मुकदमा शुरू किया।

7 जनवरी 1893 – गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।

7 जनवरी 1943 –   वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का निधन हुआ।

7 जनवरी 1950 – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म।

7 जनवरी 1953  – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम के निर्माण की घोषणा की।

7 जनवरी 1966 – हिन्दी फ़िल्मों के महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन।

7 जनवरी 1980  –  आपातकाल के तीन साल बाद भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई।

7 जनवरी 1981 – भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म।

7 जनवरी 2010 – जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हुई।

7 जनवरी 2014 – शेख हसीना ने बांग्लादेश में आम चुनाव जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *