Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

9 अप्रेल 1756 -आज ही के दिन बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ था।

9 अप्रेल 1860- पहली बार मनुष्य की आवाज रेकार्ड की गई।

9 अप्रेल 1893- हिंदी के प्रमुख साहित्यकारों में से एक राहुल सांकृत्यायन का जन्म हुआ था। उन्हें महापंडित की उपाधि दी जाती है। बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिन्दी साहित्य में युगांतरकारी माना जाता है।

9 अप्रेल 1948- अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म हुआ था।

9 अप्रेल 1954- आज ही के दिन प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री जयराम रमेश का जन्म हुआ था।

9 अप्रेल 1953- आज ही के दिन वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की थी।

9 अप्रेल 1965- कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा।

9 अप्रेल 1981- आज के दिन ही प्रथम महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन हुआ था।

9 अप्रेल 2003- इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली।

9 अप्रेल 2009 – आज ही के दिन प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक शक्ति सामंत का निधन हुआ था।

9 अप्रेल 2011- सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *