Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

9 मई 1540- उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।

9 मई 1653 -आज ही के दिन दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद पूरा हुआ था।

9 मई 1866- आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ था।

9 मई 1874- बंबई में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्राम कार शुरू हुई थी।

9 मई 1947 -आज ही के दिन वैश्विक वित्तीय संस्था विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।

9 मई 1955- पश्चिम जर्मनी नाटो का सदस्य बना और फ्रांस स्थित नाटो मुख्यालय में जर्मनी का ध्वज फहराया गया था।

9 मई 1960 -आज ही के दिन अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने पहली गर्भनिरोधक गोली को मंजूरी दी थी।

9 मई 2002- आज ही के दिन कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत मिला था।

9 मई 2005 – मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया था।

9 मई 2010 – आज ही के दिन भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *