Post Views: 375
			
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
1 अप्रेल 1582- फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई।
1 अप्रेल 1793- जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा, जिसकी वजह से करीब 53,000 लोगों की मौत हो गई।
1 अप्रेल 1839- कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तर के साथ शुरू किया गया।
1 अप्रेल 1869- आयकर की शुरुआत की गई।
1 अप्रेल 1869- एक नया तलाक कानून अस्तित्व में आया।
1 अप्रेल 1878- कलकत्ता संग्रहालय को उसकी मौजूदा इमारत में जनता के लिए खोला गया।
1 अप्रेल 1882- डाक बचत बैंक प्रणाली की शुरुआत।
1 अप्रेल 1889- हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू। 20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था।
1 अप्रेल 1912- भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।
1 अप्रेल 1930- विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।
1 अप्रेल 1933- भारतीय वायु सेना को पंख मिले।
1 अप्रेल 1935- भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।
1 अप्रेल 1935- इंडियन पोस्टल आर्डर की शुरुआत।
1 अप्रेल 1936- उड़ीसा राज्य की स्थापना। इसे बिहार से अलग करके बनाया गया।
1 अप्रेल 1937- पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का जन्म।
1 अप्रेल 1954- सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बनाए गए।
1 अप्रेल 1954- कलकत्ता के साउथ प्वाइंट स्कूल की स्थापना, जो 1988 में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल बना।
1 अप्रेल 1956- कंपनीज ऐक्ट को लागू किया गया।
1 अप्रेल 1957- दाशमिक मुद्रा (डेसिमल कोएनेज) की शुरुआत के तौर पर एक पैसा चलाया गया। इसी आधार पर डाक टिकटों की बिक्री भी शुरू हुई।
1 अप्रेल 1962-मिट्रिक भार प्रणाली को पूरी तरह अपनाया गया।
1 अप्रेल 1969- तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया।
1 अप्रेल 1973- भारत के जिम कार्बेट नैशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरुआत।
1 अप्रेल 1976- टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।
1 अप्रेल 1976- स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऐपल कंपनी की स्थापना की।
1 अप्रेल 1978- भारत की छठी पंचवर्षीय योजना की शुरुआत।
1 अप्रेल 1992- आठवीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत
1 अप्रेल 2004- गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।
 
Leave a Reply