सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
10 अगस्त को हुई महत्वपूर्ण घटनाएँ:
- 2010: भारत ने उपग्रह स्थिति तंत्र आधारित विमान प्रचालन तंत्र (गगन) की सफल टेस्टिंग की।
- 2008: चेन्नई की लैब में एंटी एड्स वैक्सीन की सफल टेस्टिंग की गई।
- 2006: श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों पर सैन्य कार्रवाई में 50 नागरिक मारे गए।
- 2004: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और सूडान के बीच दार्फुर कार्ययोजना पर साइन किए गए।
- 1990: 1.3 वर्ष की यात्रा के बाद अमेरिका का अंतरिक्ष यान मैगलन शुक्र ग्रह पर पहुंचा।
- 1979: उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 का प्रक्षेपण किया गया।
- 1977: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने 11 साल के बाद उत्तरी आयरलैंड की यात्रा की।
- 1966: अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने के लिए पहला अंतरिक्ष यान भेजा।
- 1962: बच्चों का पसंदीदा स्पाइडरमैन कॉमिक बुक ‘अमेजिंग फैंटेसी’ में पहली बार दिखा।
- 1809: इक्वाडोर को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
10 अगस्त को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति:
- 1963: चंबल से निकलकर सियासी गलियारों तक पहुंचने वाली फूलन देवी का जन्म।
- 1894: भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का जन्म।
- 1860: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विद्वान विष्णु नारायण भातखंडे का जन्म।
- 1737: रूसी चित्रकार और अकादमिक एंटोन लोसेंको का जन्म।
10 अगस्त को हुए निधन:
- 1999: भारतीय संस्कृत विद्वान पद्म भूषण आचार्य बलदेव उपाध्याय का निधन।
- 1995: प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का निधन।
- 1980: भारत की पहली महिला संगीतकार सरस्वती देवी का निधन।
- 1977: ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त का निधन।