• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

12 अगस्त का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

12 अगस्त 1765 – इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत।

12 अगस्त 1831 – नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

12 अगस्त 1833 – अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना।

12 अगस्त 1908 – हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने पहला कार मॉडल बनाया।

12 अगस्त 1914 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया।

12 अगस्त 1919 – भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म।

12 अगस्त 1920 – पोलैंड और रूस के बीच वारसॉ की लड़ाई शुरू हुई।

12 अगस्त 1953 – यूनान के लोनियन द्वीप में भूकंप से 435 लोगों की जानें गई।

12 अगस्त 1960 – नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया।

12 अगस्त 1964 – दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों से प्रतिबंधित कर दिया गया।

12 अगस्त 1971- सीरिया ने जॉर्डन से राजनयिक संबंध तोड़ा।

12 अगस्त 1981- आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया। इसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।

12 अगस्त 1994- कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले में एक चर्च में भगदड़ मची, 142 लोग मारे गये।

12 अगस्त 2004- फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल से संन्यास लिया।

12 अगस्त 2006 – यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

12 अगस्त 2008 – आमिर ख़ान को उनकी फ़िल्म ‘तारे ज़मीं पर’ के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया गया।

12 अगस्त 2012 – 30वें ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन।

12 अगस्त 2015 – चीन के उत्तरी शहर तियांजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की मौत और कम से कम 700 घायल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *