• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

13 मई 1905 – भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।

13 मई 1952 – स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आहूत।

13 मई 1960 – मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विटजरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा।

13 मई 1962 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।

13 मई 1995 – ब्रिटेन की एक महिला, जो दो बच्चों की मां थी, ने शेरपाओं की मदद और आक्सीजन के बिना एवरेस्ट फतह करने के कारनामे को अंजाम दिया।

13 मई 1998 – विश्व भर की आलोचना और दबाव की परवाह न करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए।

13 मई 2001- भारतीय साहित् य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर. के. नारायण का निधन।

13 मई 2009- यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने पर एक अरब यूरो से अधिक का इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *