• Sat. Feb 7th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

13 मार्च, का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटना।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

13 मार्च 1781- खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने यूरेनस ग्रह का पता लगाया।

13 मार्च 1800- मराठा साम्राज्य को अपनी योग्यता से शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस का निधन।

13 मार्च 1878 – भारतीय भाषाओं के लिए देसी प्रेस अधिनियम :वर्नाकुलर प्रेस एक्ट: पारित किया। इसके अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका को अंग्रेजी पत्र के रूप में प्रकाशित किया जाने लगा।

13 मार्च 1892 – बॉम्बे-तांसा वाटर वर्क्स को खोला गया।

13 मार्च 1940 – पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर को लंदन में उधम सिंह उर्फ मोहम्मद सिंह आजाद ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसे 1919 के जलियांवाला बाग के नरसंहार के प्रतिशोध के तौर पर देखा गया।

13 मार्च 1956- न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की।

13 मार्च 1963 – विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया।

13 मार्च 1992- तुर्की में आये भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

13 मार्च 1997- मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया।

13 मार्च 2004- भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *