सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
13 सिंतबर को हुई महत्वपूर्ण घटनाएँ:
- 13 सितंबर 2000: भारत के विश्वनाथन आनंद ने शेनयांन में पहला फिडे शतरंज विश्व कप जीता।
- 13 सितंबर 2009: इसरो-नासा का चंद्रमा पर बर्फ खोजने का अभियान असफल हुआ।
- 13 सितंबर 2009: लोकसभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया।
- 13 सितंबर 2007: नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े ग्रह का पता लगाया।
- 13 सितंबर 2006: इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्रासीलिया में शुरू हुआ।
- 13 सितंबर 1948: उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हैदराबाद को भारतीय संघ में शामिल करने के लिए सेना को कार्रवाई का आदेश दिया।
- 13 सितंबर 1947: प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदू-मुस्लिमों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
13 सितंबर को जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति:
- 13 सितंबर 1973: भारतीय अभिनेत्री महिमा चौधरी का जन्म।
- 13 सितंबर 1946: परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का जन्म।
- 13 सितंबर 1939: प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का जन्म।
- 13 सितंबर 1926: भारत की महिला क्रांतिकारी नगेंद्र बाला का जन्म।
13 सितंबर को हुए निधन:
- 13 सितंबर 2012: भारत के 21वें मुख्य न्यायाधीश रंगनाथ मिश्रा का निधन।
- 13 सितंबर 1929: भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जतिन दास का निधन।
- 13 सितंबर 1928: प्रसिद्ध भारतीय कवि श्रीधर पाठक का निधन।