• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

14 मार्च 1879: अपने सापेक्षता के सिद्धांत से ब्रह्मांड की गुत्थियां सुलझाने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टाइन का जन्म।

14 मार्च 1883: महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन।

14 मार्च 1905: फ्रांसीसी समाजशास्त्री, दार्शनिक और पत्रकार रेमंड आरों का जन्म।

14 मार्च 1913: मलयाली लेखक शंकरन कुट्टी पोट्टेक्कट का जन्म।

14 मार्च 1931: पहली बोलती भारतीय फिल्म ‘आलमआरा’ का प्रदर्शन हुआ।

14 मार्च 1955 आज के दिन ही राजकुमार महेंद्रनेपाल के राजा बने थे।

14 मार्च 1963: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे जयनारायण व्यास का निधन।

14 मार्च 1965: प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर खान का जन्म।

14 मार्च 1988 आज ही के दिन गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया था।

14 मार्च 1993 आज के दिन ही ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिए खेलते हुए दो शतक बनाए थे।

14 मार्च 1998: सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

14 मार्च 2004 आज ही के दिन चीन में निजी संपत्ति को क़ानूनी मान्यता देने के लिए संविधान में संशोधन हुआ था।

14 मार्च 2018: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में सैद्धांतिक भौतिक विज्ञान और गणित के प्रोफेसर रहे स्टीफन हॉकिंग का निधन। शारीरिक विकलांगता के बावजूद ब्रह्मांड विज्ञान के क्षेत्र मे उनके महत्वपूर्ण शोध कार्य उनके संकल्प और दृढ़ इच्छा शक्ति की मिसाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *