Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

15 फरवरी 1564 – इतावली खगोलविद् और गणितज्ञ गैलीलियो का जन्‍म।

15 फरवरी 1869 -मशहूर उर्दू शायर मिर्जा गालिब का निधन।

15 फरवरी 1903 – मॉरिस मिख्टॉम ने खुद के बनाए दो साफ्ट टॉय ‘टैडी’ के नाम से बाजार में उतारे।

15 फरवरी 1948- आज के दिन ही प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन हुआ था।

15 फरवरी 1961- बेल्जियम का एक विमान ब्रसेल्स हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ देर पहले दुर्घटनाग्रस्त। मरने वाले 73 लोगों में अमेरिका की फिगर स्केटिंग टीम के 17 सदस्य भी थे।

15 फरवरी 1964 -आज के दिन ही भारतीय अभिनेता आशुतोष गोवरिकर का जन्म हुआ हुआ था।

15 फरवरी 1967 -भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न।

15 फरवरी 1976- आज ही के दिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई थी।

15 फरवरी 1978 – लिओन स्पिंक्स ने मोहम्मद अली को हराकर विश्व हैवीवेट मुक्केबाजी खिताब अपने नाम किया।

15 फरवरी 1982- आज के दिन ही श्रीलंका की राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण हुआ था।

15 फरवरी 1984- आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म हुआ था।

15 फरवरी 1999- आज ही के दिन परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा की गई थी।

15 फरवरी 2000 -आज के दिन ही मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादासाहेब फालके पुरस्कार दिया गया था।

15 फरवरी 2003 -आज ही के दिन “एरियन 4” राकेट से दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया था।

15 फरवरी 2008- आज के दिन ही हिंद महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ था।

15 फरवरी 2008 – स्कॉटलैंड के साइक्लिस्ट मार्क ब्यूमोंट ने 195 दिन में 29,000 किलोमीटर साइकिल चलाकर दुनिया का चक्कर लगाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया।

15 फरवरी 2010- आज ही के दिन जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया था।

15 फरवरी 2010 – सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर ज़िले में स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर 24 जवानों की जान ले ली।

15 फरवरी 2015 आज ही के दिन अभिनेत्री मनोरमा का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *