Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

15 मार्च 1493- महान नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस वापस अपने देश स्पेन पहुंचा।

15 मार्च 1564 -आज ही के दिन मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया था।

15 मार्च 1882- अंग्रेज़ प्रत्ययवादी दार्शनिक टी.एच. ग्रीन का निधन।

15 मार्च 1892- पहली बार न्‍यूयॉर्क में ऑटोमेटिक बैलट मशीन का इस्तेमाल किया गया।

15 मार्च 1901- महान कुश्ती प्रशिक्षक व पहलवान गुरु हनुमान का जन्म हुआ।

15 मार्च 1934- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का जन्म हुआ।

15 मार्च 1977-2008 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए एनएसजी कमांडो संदीप उन्नीकृष्णन का जन्म हुआ था।

15 मार्च 1984 -आज ही के दिन इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्‍म हुआ था।

15 मार्च 1985- पहला डोमेन नाम ‘सिम्बोलिक डॉट कॉम’ पंजीकृत किया गया।

15 मार्च 1992- प्रसिद्ध साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन।

15 मार्च 2002-बार्सिलोना में 2002 में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन शुरू।

15 मार्च 2007 -आज ही के दिन वोडाफोन और एस्सार के बीच समझौता संपन्न हुआ था।

15 मार्च 2008 -आज के दिन ही जेल सुधार और मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जर्मन सम्मान ‘एनीमेरी मेडिसन’ के लिए चुना गया था।

15 मार्च 2008 -आज ही के दिन इटली के पोसिलियो में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

15 मार्च 2009- भारत की प्रथम महिला विमान चालक सरला ठकराल का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *