• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

15 मई 1242 – दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।

15 मई 1907- आज ही के दिन भगत सिंह और राजगुरु के साथ फांसी पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ था।

15 मई 1918 -आज के दिन अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई थी।

15 मई 1923 -आज के दिन ही भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म हुआ था।

15 मई 1940 -आज ही के दिन 2 भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडोनाल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड्स शुरू किया था।

15 मई 1958-  आज के दिन ही प्रसिद्ध इतिहासकार यदुनाथ सरकार का निधन हुआ था।

15 मई 1967 -आज ही के दिन बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ था।

15 मई 1993-  आज ही के दिन भारत के प्रथम आर्मी कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन हुआ था।

15 मई 1995- आज ही के दिन एलीसन हारग्रीब्स बिना ऑक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं थी।

15 मई 1998- भारतीय राजनीतिक दल जनता पार्टी के राजनेता राधिका रंजन गुप्ता का निधन।

15 मई 2003- आज ही के दिन अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका जून कार्टर का निधन हुआ था।

15 मई 2005 – 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

15 मई 2008 – आज ही के दिन भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *