Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

16 मार्च 1527- बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया।

16 मार्च 1693 – इंदौर के होल्कर वंश के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का जन्म।

16 मार्च 1846 – प्रथम अंग्रेज-सिख युद्ध के फलस्वरूप अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर।

16 मार्च 1867 – महान शल्य चिकित्सक जोसेफ लिस्टर की खोज एंटीसेप्टिक सर्जरी का प्रकाशन।

16 मार्च 1901- स्वतन्त्रता सेनानी पी श्रीरामुलु का जन्म।

16 मार्च 1910 – इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म। उन्होंने भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए क्रिकेट खेली।

16 मार्च 1942 – आज के दिन ही V-2 रॉकेट लांच किया गया, लेकिन उसी दौरान इसमें ब्‍लास्‍ट हो गया था।

16 मार्च 1947 – आज के दिन ही प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार अयोध्यासिंह उपाध्याय का निधन हुआ था।

16 मार्च 1955 – आज ही के दिन प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकारविजयानन्द त्रिपाठी का निधन हुआ था।

16 मार्च 1966 – अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी-आठ प्रक्षेपित किया।

16 मार्च 2000 – पाकिस्तान में लाहौर की एक अदालत ने जावेद इकबाल को मौत की सजा सुनाई, जिसने 6 से 16 साल की उम्र के बच्चों के साथ दरिंदगी के बाद उनकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए उनके शवों को काट-काटकर तेजाब में डाला। अदालत ने जावेद को उसी तरह से मारने के आदेश दिए थे जैसे वह बच्चों को मारता था, लेकिन उसने सजा की तामील से पहले ही आत्महत्या कर ली।

16 मार्च 2007 – आज के दिन ही दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया था।

16 मार्च 2012 – आज ही के दिन भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *