सारस न्यूज, वेब डेस्क।
20 दिसम्बर 1757 – क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
20 दिसम्बर 1871 – भारत के प्रसिद्ध रसिद्ध राजनीतिज्ञ, नेता और न्यायविद गोकरननाथ मिश्र का जन्म हुआ था।
20 दिसम्बर 1876 – महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना की थी।
20 दिसम्बर 1946 – महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रुके थे।
20 दिसम्बर 1955 – भारतीय गोल्फ संघ का गठन हुआ था।
20 दिसम्बर 1960 – उत्तराखंड के आठवें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्म हुआ था।
20 दिसम्बर 1971 – भारत और पाकिस्तान युध्द के दौरान ले. अरविंद दीक्षित का निधन हुआ था।
20 दिसम्बर 1971 – जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पद छोड़ा, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
20 दिसम्बर 1985 – तिरूपति बालाजी मंदिर में भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 INR करोड़ की कीमत वाला हीरा जडित मुकुट चढ़ाया गया था।
20 दिसम्बर 1988 – संसद ने 62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी।
20 दिसम्बर 1990 – भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए थे।
20 दिसम्बर 1993 – भारत और यूरोपीय संघ के बीच ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर साइन किए गए थे।
20 दिसम्बर 1999 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ हबल टेलीस्कोप की मरम्मत के लिए रवाना किया था।
20 दिसम्बर 2007 – पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
20 दिसम्बर 2008 – स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं थीं।
20 दिसम्बर 2010 – भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक नलिनी जयवंत का निधन हुआ था।