• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

21 दिसम्बर 1550 – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का जन्म हुआ था।

21 दिसम्बर 1898 – रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की थी।

21 दिसम्बर 1923 – ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना था।

21 दिसम्बर 1931 – अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ था।

21 दिसम्बर 1932 – कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार यू. आर. अनंतमूर्ति का जन्म हुआ था।

21 दिसम्बर 1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने थे।

21 दिसम्बर 1959 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का जन्म हुआ था।

21 दिसम्बर 1968 – भारत की आज़ादी के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों में से एक सोहन सिंह भकना का निधन हुआ था।

21 दिसम्बर 1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेडे में शामिल किया गया था।

21 दिसम्बर 1986 – रघुनंदन स्वरूप पाठक भारत के 18वें मुख्य न्यायाधीश बने।

21 दिसम्बर 1991 – कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन हुआ था।

21 दिसम्बर 2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत तथा चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।

21 दिसम्बर 2011 – देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट पी के अयंगर का निधन हुआ था।

21 दिसम्बर 2012 – गंगनम स्टाइल यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना था।

21 दिसम्बर 2013 – लेखक जे.के. राउलिंग ने घोषणा की कि वह अपने चरित्र हैरी पॉटर के जीवन पर आधारित एक नाटक का निर्माण कर रही है; यह नाटक जीवन की पहले की अनकही कहानी बताता है इससे पहले कि लड़का जादूगर हॉगवर्ट्स पर जाए; इस नाटक का प्रीमियर लंदन के वेस्ट एंड में अगले दो वर्षों के भीतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *