• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

22 अगस्त का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

22 अगस्त 1320- गाजी मलिक ने नसीरुद्दीन खुसरो को पराजित किया।

22 अगस्त 1707- स्वीडन और प्रशिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

22 अगस्त 1848- अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।

22 अगस्त 1849- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से हवाई हमला किया।

22 अगस्त 1894- दक्षिण अफ्रीका के नटाल में महात्मा गांधी ने नटाल इंडियन कांग्रेस का गठन किया।

22 अगस्त 1921- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।

22 अगस्त 1924- हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म।

22 अगस्त 1955- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म।

22 अगस्त 1969- अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।

22 अगस्त 1978- केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का निधन।

22 अगस्त 1979- राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की।

22 अगस्त 1996- मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई किया गया।

22 अगस्त 2007- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एंडेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।

22 अगस्त 2007- मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने सिवा क्षेत्र में करीब 20 लाख वर्ष पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया।

22 अगस्त 2014- ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद यू. आर. अनंतमूर्ति का निधन।

22 अगस्त 2018- राही सरनोबत ने एशियाई खेलों में 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *