Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएँ।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

  • 23 सितंबर 1965: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा।
  • 23 सितंबर 1803: असाए की लड़ाई में ब्रिटिश-भारतीय सेनाओं ने मराठा सेना को हराया।
  • 23 सितंबर 1879: रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली प्रारंभिक मशीन, जिसे आडियोफोन नाम दिया गया, बनाई।
  • 23 सितंबर 1929: बाल विवाह निषेध विधेयक को मंजूरी दी गई, जिसे शारदा कानून के नाम से जाना जाता है।
  • 23 सितंबर 1955: पाकिस्तान ने बगदाद की संधि पर दस्तख्त किए।
  • 23 सितंबर 1976: सोयूज-22 पृथ्वी पर वापस लौटा।
  • 23 सितंबर 2009: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया।
  • 23 सितंबर 2020: भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी दी, जिसमें पांच भाषाएं (हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, कश्मीरी, और डोगरी) केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त करेंगी।
  • 23 सितंबर 1903: स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का जन्म हुआ।
  • 23 सितंबर 1908: हिंदी जगत के सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म हुआ।
  • 23 सितंबर 1935: हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्म हुआ।
  • 23 सितंबर 1863: स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का निधन हुआ।
  • 23 सितंबर 1969: आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री का निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *