Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

24 मार्च 1307 -देवगिरी :दौलताबाद: के अजेय किले पर अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में मलिक काफूर ने कब्जा कर लिया।

24 मार्च 1603-एलिजाबेथ प्रथम का निधन।

24 मार्च 1855 – कलकत्ता से आगरा के बीच पहला लंबी दूरी का टेलीग्राफिक संदेश भेजा गया।

24 मार्च 1882 – डा. राबर्ट कोच ने उस बैक्टीरिया का पता लगाया, जिसकी वजह से तपेदिक की बीमारी होती है।

24 मार्च 1932- आज ही के दिन अमेरिका में पहली बार चलती ट्रेन से रेडियो प्रसारण किया गया था।

24 मार्च 1946- कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा।

24 मार्च 1966-TDP सांसद जयदेव गल्ला का जन्म हुआ। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से सांसद गल्ला लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में शामिल हैं।

24 मार्च 1977 – मोरार जी देसाई भारत के चौथे प्रधान मंत्री बने और उन्होंने पहली बार देश में गैर कांग्रेस सरकार बनाई।

24 मार्च 1979- बॉलीवुड स्‍टार इमरान हाशमी का जन्‍म हुआ। इमरान फुटपाथ, मर्डर, जहर, कलयुग, गैंगस्टर जैसी फिल्में कर चुके हैं।

24 मार्च 1984 -आज ही के दिन भारतीय हॉकी खिलाड़ी एड्रियन डिसूजा का जन्म हुआ था।

24 मार्च 1989- ‘डेल्टा स्टार’ उपग्रह का परीक्षण।

24 मार्च 1990 -आज के दिन ही भारतीय सेना ने श्रीलंका छोड़कर स्वदेश वापसी की थी।

24 मार्च 1991- क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या का जन्म हुआ। क्रुणाल और उनके भाई हार्दिक इस वक्त टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

24 मार्च 2003- आज ही के दिन से क्षयरोग की रोकथाम के लिए दुनिया भर में विश्व क्षय रोग दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

24 मार्च 2008- आज ही के दिन भूटान लोकतांत्रिक देश बना था।

24 मार्च 2020 – कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 500 के पार। प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया। सड़क, रेल और हवाई सेवा बंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *