Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएँ।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

  • 24 सितंबर 1726: ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
  • 24 सितंबर 1748: शाहरुख ग्रेटर खोरासन शासक बन गए।
  • 24 सितंबर 1932: डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
  • 24 सितंबर 1932: बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार ने देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर किए।
  • 24 सितंबर 1948: होंडा मोटर कंपनी की स्थापना हुई।
  • 24 सितंबर 1861: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1895: एनी लॉनडॉनडेरी साइकिल से संसार घूमने वाली विश्व की पहली महिला बनीं।
  • 24 सितंबर 2007: भारतीय क्रिकेट टीम ने 20-20 विश्व कप में महेंद्रसिंह धोनी की कप्तानी में फाइनल जीता।
  • 24 सितंबर 2008: भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने मानद लेफ़्टिनेंट कर्नल की पदवी दी।
  • 24 सितंबर 2008: मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई याचिका खारिज की।
  • 24 सितंबर 2009: चंद्रयान-1 ने चाँद की सतह पर पानी खोज निकाला।
  • 24 सितंबर 2010: उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान ‘शहरयार’ को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 24 सितंबर 2011: आंध्र प्रदेश में अलग तेलंगाना राज्य की मांग को लेकर हड़ताल जारी रही।
  • 24 सितंबर 2014: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।
  • 24 सितंबर 1971: भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज लिम्बा राम का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1963: वरिष्‍ठ टेलीविज़न पत्रकार पंकज पचौरी का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1950: भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1940: भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1925: भारतीय चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक औतार सिंग पैंटल का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 1856: हिंदी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म हुआ।
  • 24 सितंबर 2006: दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मिनी का निधन हुआ, जिन्हें नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से भी जाना जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *