सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
25 अगस्त 1351 – सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी हुई। 
 
25 अगस्त 1768 – ब्रिटेन के जेम्स कुक अपनी पहली साहसिक समुद्री यात्रा पर निकले थे।
इसी यात्रा में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खोज और प्रशांत महासागर के जलमार्ग बताने वाले नक्शे तैयार किए।
 
25 अगस्त 1819 – स्कॉटिश आविष्कारक जेम्स वॉट का निधन।
 
25 अगस्त 1903 – ऑस्ट्रेलियाई संसद में न्यायपालिका अधिनियम पारित किया गया।
 
25 अगस्त 1916 – टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
 
25 अगस्त 1921 – अमेरिका ने जर्मनी के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
25 अगस्त 1977 – सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू हुआ।
 
25 अगस्त 1997 – मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त।
 
25 अगस्त 2001 – लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
 
25 अगस्त 2003 – स्पिट्जर स्पेस टेलीस्कोप केप केनवरल, फ्लोरिडा में शुरू किया।
 
25 अगस्त 2006 – पूर्व यूक्रेनी प्रधानमंत्री पाव्लो लाज़रेंको काले धन को वैध, तार धोखाधड़ी, और जबरन वसूली के लिए संघीय जेल में नौ साल की सजा हुई।
 
25 अगस्त 2011 – श्रीलंका सरकार ने लिट्टे से संघर्ष शुरू होने के बाद देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस ले लिया।
 
25 अगस्त 2012 – वोयेजर 1 सौरमंडल से बाहर अंतरिक्ष में दाखिल होने वाला पहला मानवनिर्मित यान बना।
 
25 अगस्त 2012 – चंद्रमा पर पहला कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग का निधन।







Leave a Reply