• Fri. Oct 3rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

25 दिसम्बर 1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या।

25 दिसम्बर 1771 – मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

25 दिसम्बर 1861 – महान् स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और एक बड़े समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।

25 दिसम्बर 1876 – ब्रिटिशकालीन भारत के प्रमुख नेता और ‘मुस्लिम लीग’ के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म हुआ।

25 दिसम्बर 1892 – स्वामी विवेकानंद ने कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक साधना की।

25 दिसम्बर 1924 – पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेस कानपुर में संपन्न।

25 दिसम्बर 1946 – ताईवान में संविधान को अंगीकार किया गया।

25 दिसम्बर 1949 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म हुआ।

25 दिसम्बर 1947 – पाकिस्तानी सेना ने झनगड़ को कब्जे में ले लिया था।

25 दिसम्बर 1949 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म हुआ।

25 दिसम्बर 1959 – भारतीय अभिनेता प्रेम अदीब का निधन हुआ।

25 दिसम्बर 1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

25 दिसम्बर 1974 – राेम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण।

25 दिसम्बर 1977 – हालीवुड के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन हुआ।

25 दिसम्बर 1991 – राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का

विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।

25 दिसम्बर 1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।

25 दिसम्बर 2002 – चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।

25 दिसम्बर 2005 – मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त ‘डोडो’ पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।

25 दिसम्बर 2008 – भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।

25 दिसम्बर 2012 – दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।

25 दिसम्बर 2015 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री साधना का निधन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *