Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

26 अप्रैल 1864 – आज ही के दिन स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य और आर्य समाज के 5 प्रमुख नेताओं में से एक पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी का जन्म हुआ था।

26 अप्रैल 1903 – गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।

26 अप्रैल 1920 – आज ही के दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हो गया था।

26 अप्रैल 1953 – आज के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेत्री मोंगूमी चटर्जी का जन्म हुआ था।

26 अप्रैल 1962 – आज ही के दिन अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा। चांद तक पहुंचने वाला यह पहला अमेरिकी अंतरिक्ष यान था।

26 अप्रैल 1975 – आज ही के दिन अपनी खूबसूरती के लिए पहचान बनाने वाला सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।

26 अप्रैल 1980 – आज ही के दिन स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता) में स्थापित किया गया।

26 अप्रैल 1990 – आज ही के दिन वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।

26 अप्रैल 1993 – महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से तकरीबन 60 लोग मारे गए थे।

26 अप्रैल 1999 – आज के दिन ही नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन हुआ था।

26 अप्रैल 2006 – आज ही के दिन भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 संधी पर हस्ताक्षर किए थे।

26 अप्रैल 2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया था।

26 अप्रैल 2010 – बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया था।

26 अप्रैल 2010 – आज ही के दिन राजस्थान की राज्यपाल प्रभा राव का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *