• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

27 मार्च 1668- इंग्लैंड के शासक चार्ल्स द्वितीय ने बाम्बे (अब मुम्बई) को ईस्ट इंडिया कंपनी के हवाले किया।

27 मार्च 1855- अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट लिया।

27 मार्च 1898- भारत के मुसलमानों के लिए आधुनिक शिक्षा की शुरूआत करने वाले सर सैयद अहमद खान की पुण्यतिथि।

27 मार्च 1936- आज के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ बनवारी लाल जोशी का जन्म हुआ था।

27 मार्च 1961- आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

27 मार्च 1977- स्पेन के कनेरी द्वीपों के मशहूर पर्यटन स्थल टेनेरीफ में दो जंबो जेट हवाई पट्टी पर ही टकरा गए, जिससे 583 लोगों की मौत हो गई।

27 मार्च 1990- पश्चिम बंगाल के निंपुरा में एक यात्री बस के एक पुल से टकराकर नीचे गिरने के दौरान बिजली की तारों में अटक जाने से हुए भीषण धमाके में 41 लोगों की करंट लगने से मौत हुई और 21 अन्य बुरी तरह झुलस गए।

27 मार्च 1998- अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन ने दवा बनाने वाली कंपनी पीफिजर की दवा वियाग्रा को नपुंसकता के इलाज की दवा के तौर पर इस्तेमाल करने को मंजूरी दी।

27 मार्च 2000 -आज के दिन ही भारतीय हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रिया राजवंश का निधन हुआ था।

27 मार्च 2006 -आज के दिन ही यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी।

27 मार्च 2008 -आज ही के दिन अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा था।

27 मार्च 2010-भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में परमाणु प्रौद्योगिकी से लैस प्रक्षेपास्त्र धनुष और पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *