Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

29 दिसम्बर 1530 – हुमायूं ने बाबर से मुगल साम्राज्य की बागडोर अपने हाथ में ली।

29 दिसम्बर 1911 – सन यात-सेन को चीन गणराज्य का पहला राष्ट्रपति चुना गया।

29 दिसम्बर 1940 – जर्मनी ने लंदन पर 10,000 से अधिक बम गिराकर सबसे विनाशकारी हवाई हमला किया।

29 दिसम्बर 1942 – हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का पंजाब के अमृतसर शहर में जन्म हुआ। उनका वास्तविक नाम जतिन खन्ना था।

29 दिसम्बर 1975 – ब्रिटेन में एक ऐतिहासिक कानून लागू कर महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान किए गए। कानून के जरिए समाज में और नौकरी में महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया जाना अनिवार्य हो गया।

29 दिसम्बर 1977 – बम्बई में ओपन एयर थिएटर ड्राइव इन खुला। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओपन एयर थिएटर बताया गया।

29 दिसम्बर 1984 – राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आजाद भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

29 दिसम्बर 2008 – प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *