Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएँ।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

  • 2 सितंबर 2008: कानपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. बीएन अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।
  • 2 सितंबर 2007: अल्बानिया दुनिया का पहला देश बना, जिसने सभी रासायनिक हथियार नष्ट कर दिए।
  • 2 सितंबर 1999: भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल को दो बार पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
  • 2 सितंबर 1998: डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का उद्घाटन नेल्सन मंडेला ने किया।
  • 2 सितंबर 1992: अमेरिका और रूस ने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमति व्यक्त की।
  • 2 सितंबर 1970: नासा ने अपने 2 अपोलो मिशन को चंद्रमा पर भेजने की योजना रद्द कर दी।
  • 2 सितंबर 1970: कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।
  • 2 सितंबर 1798: अंग्रेजों ने हैदराबाद के निजाम के साथ एक समझौता किया।
  • 2 सितंबर 1984: भारतीय मॉडल और अभिनेत्री उदिता गोस्वामी का जन्म।
  • 2 सितंबर 1971: भारतीय अभिनेता पवन कल्याण का जन्म।
  • 2 सितंबर 1965: भारतीय फ़िल्म निर्माता पार्थो सेन गुप्ता का जन्म।
  • 2 सितंबर 1941: प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री साधना का जन्म।
  • 2 सितंबर 1885: केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक टी. के. माधवन का जन्म।
  • 2 सितंबर 1955: भारतीय विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का निधन।
  • 2 सितंबर 1976: मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का निधन।
  • 2 सितंबर 2000: मैनहट्टन परियोजना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिक जॉन सिम्पसन का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *