सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
3 दिसंबर 1790 – लॉर्ड कार्नवालिस ने मुर्शीदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए।
3 दिसंबर 1829 – वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
3 दिसंबर 1882 – आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म।
3 दिसंबर 1884 – देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।
3 दिसंबर 1889 – खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी।
3 दिसंबर 1920 – तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।
3 दिसंबर 1937 – भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
3 दिसंबर 1959 – साइप्रस में आपातकाल समाप्त।
3 दिसंबर 1971 – भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की। युद्ध की परिणति बांग्लादेश के उदय में हुई।
3 दिसंबर 1979 – हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।
3 दिसंबर 1979 – ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया।
3 दिसंबर 1982 – भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।
3 दिसंबर 1984 – भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लेाग बीमार। इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है।
3 दिसंबर 2011- बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन।