Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएँ।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

  • 3 अक्टूबर 2011: पाकिस्तानी चित्रकार वसील ने अपने खून से महात्मा गांधी का चित्र बनाकर दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दिया।
  • 3 अक्टूबर 2011: सैपर शांति तिग्गा भारतीय रेल की क्षेत्रीय सेना में शामिल होने वाली पहली महिला बनीं।
  • 3 अक्टूबर 2008: टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना को अन्यत्र स्थानांतरित करने की घोषणा की।
  • 3 अक्टूबर 2003: पाकिस्तान ने हल्फ-III मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 3 अक्टूबर 1995: पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने वनडे मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • 3 अक्टूबर 1994: भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा प्रस्तुत किया।
  • 3 अक्टूबर 1992: गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में जीत हासिल की।
  • 3 अक्टूबर 1984: भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन, हिमसागर एक्सप्रेस, कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना हुई।
  • 3 अक्टूबर 1890: उड़ीसा के समाजसेवी और सार्वजनिक कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण साहू का जन्म।
  • 3 अक्टूबर 1949: भारतीय फिल्म निर्देशक जे. पी. दत्ता का जन्म।
  • 3 अक्टूबर 1953: भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा का जन्म।
  • 3 अक्टूबर 1923: भारत की पहली महिला स्नातक और महिला चिकित्सक कादम्बिनी गांगुली का निधन।
  • 3 अक्टूबर 1953: शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का निधन।
  • 3 अक्टूबर 2007: भारतीय लेखक एम.एन. विजयन का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *