Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एंव देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

30 मार्च 1842 -आज के दिन ही बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ था।

30 मार्च 1899- आज ही के दिन भारत–पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार करने वाले सीरिल रैडक्लिफ़ का जन्म हुआ था।

30 मार्च 1919- महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।

30 मार्च 1949- राजस्थान राज्य की स्थापना। जयपुर को राजधानी बनाया गया।

30 मार्च 1963- आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का निधन हुआ था।

30 मार्च 1982- आज ही के दिन नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की थी।

30 मार्च 1992- आज के दिन ही सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

30 मार्च 1997- कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।

30 मार्च 2003- लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा संगत के लिए खोला गया। समारोह में हजारों लोगों ने शिरकत की। इसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा बताया गया।

30 मार्च 2010-पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भौंरा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई।

30 मार्च 2017 -आज ही के दिन दिल्ली के मशहूर और पुराने सिनेमाघरों में से एक 1932 से चल रहे रीगल सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *