सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
31 मार्च 1727- दुनिया के महान भौतिकशास्त्रियों में शुमार आइजक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन।
31 मार्च 1774- भारत में डाक सेवा शुरू, पहला डाकघर खुला।
31 मार्च 1867- आज के दिन ही मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई थी।
31 मार्च 1870- अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया। अश्वेतों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक बड़ी कामयाबी थी।
31 मार्च 1889- पेरिस का मशहूर एफेल टावर आधिकारिक तौर पर खुला।
31 मार्च 1934- आज के दिन ही अंग्रेजी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का जन्म हुआ था।
31 मार्च 1938 -आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का जन्म हुआ था।
31 मार्च 1945- आज के दिन ही प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ पहली महिला लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का जन्म हुआ था।
31 मार्च 1959- तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 20 शिष्यों के साथ भारत की सीमा में पहुंचे। वह 17 मार्च को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से पैदल रवाना हुए थे और खेनज़ीमन दर्रे से होते हुए सकुशल भारत पहुंच गए।
31 मार्च 1964 -आज के दिन ही बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम आखिरी बार चली थी।
31 मार्च 1966 -आज ही के दिन सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया था।
31 मार्च 1972- आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री मीना कुमारी का निधन हुआ था।
31 मार्च 1987- आज ही के दिन भारतीय ग्रैंडमास्टर शतरंज कोनेरू हंपी का जन्म हुआ था।
31 मार्च 1990- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया।