सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
07 सिंतबर को हुई महत्वपूर्ण घटनाएँ:
- 07 सितंबर 1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुई।
- 07 सितंबर 1965 – चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
- 07 सितंबर 2002 – इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
- 07 सितंबर 2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
- 07 सितंबर 2009 – भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड का ख़िताब जीता।
- 07 सितंबर 2019 – भारत का चंद्रयान-2 अभियान असफल रहा, लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केंद्र से संपर्क टूटा।
07 सिंतबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति:
- 07 सितंबर 1826 – राजनारायण बोस, बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतक।
- 07 सितंबर 1887 – गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान और महान दार्शनिक।
- 07 सितंबर 1889 – शरत चंद्र बोस, स्वतंत्रता सेनानी।
- 07 सितंबर 1911 – टोडर ज़िकोव, बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री।
- 07 सितंबर 1917 – बानो जहाँगीर कोयाजी, भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक और परिवार नियोजन विशेषज्ञ।
- 07 सितंबर 1933 – इला रमेश भट्ट, श्रम, सहकारिता और महिलाओं के आंदोलन की नेता।
- 07 सितंबर 1934 – सुनील गंगोपाध्याय, प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार।
- 07 सितंबर 1934 – बी. आर. इशारा, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
- 07 सितंबर 1948 – ममूटी, मलयालम फ़िल्म अभिनेता।
- 07 सितंबर 1950 – अनिल चौधरी, लेखक और नाट्य निर्देशक।
- 07 सितंबर 1950 – भावना सोमाया, भारतीय लेखक और फ़िल्म इतिहासकार।
- 07 सितंबर 1963 – नीरजा भनोट, अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका।
07 सिंतबर को हुए निधन:
- 07 सितंबर 1997 – मोबुतु सेस सीको, जैरे के राष्ट्रपति।
- 07 सितंबर 1998 – के. एम. चांडी, स्वतंत्रता सेनानी और गुजरात व मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
- 07 सितंबर 2013 – रोमेश भंडारी, त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
07 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:
- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह