Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

01 अगस्त का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

01 अगस्त 1498- प्रसिद्ध खोजी नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस वेनेजुएला के इस्ला सांता में उतरा।

01 अगस्त 1831 – नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया।

01 अगस्त 1883 – ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा  शुरू की गयी।

01 अगस्त 1916 – स्वतंत्रता सेनानी तथा ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर श्रीमती एनी बेसेंट ने बाल गंगाधर तिलक के सहयोग से होम रूल लीग के अध्यक्ष दादाभाई नौरोजी के साथ मिलकर होम रूल लीग आंदोलन की शुरूआत की।

01 अगस्त 1920 – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की।

01 अगस्त 1920 – महात्मा गांधी ने  ब्रिटिश सरकार द्वारा प्रदत्त केसर ए हिंद पुरस्कार को लौटाया।

01 अगस्त 1936- तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर ने  बर्लिन में हुये ओलंपिक खेलों की अध्यक्षता की।

01 अगस्त 1947 – भारत और पाकिस्तान के बीच शक्तियों का बंटवारा।

 01 अगस्त 1947 – लार्ड माउंटबेटन भारत के गवर्नर जनरल और मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गवर्नर जनरल बने।

01 अगस्त 1952 – प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सफदरजंग में राष्ट्रीयकृत एयरवेज का उद्घाटन किया।

01 अगस्त 1953- देश में सभी एयरलाइंसों का राष्ट्रीयकरण  किया गया।

01 अगस्त 1957 – नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना  हुई।

01 अगस्त 1958 – आचार्य विनोबा भावे को  रमन मैगसेसे पुरस्कार दिया गया।

01 अगस्त 1960- पाकिस्तान की राजधानी कराची से  बदलकर इस्लामाबाद कर दिया गया।

01 अगस्त 1975 – दुर्बा बनर्जी विश्व की पहली कमर्शियल महिला पायलट बनीं।

01 अगस्त 1992 – तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने विजाग स्टील प्लांट राष्ट्र को समर्पित किया।

01 अगस्त 1995 – हब्बल दूरबीन ने  शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।

01 अगस्त 2004 – श्रीलंका ने प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित फ़ाइनल मैच में भारत को 25 रनों से हराकर एशिया कप जीत लिया। सनत जयसूर्या ‘मैन आफ़ द सिरीज’ बने।

01 अगस्त 2006 – जापान ने दुनिया की पहली भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा शुरू की।

01 अगस्त 2007 – वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (आई.एम.ओ.) में भारतीय दल के छ: सदस्यों ने  तीन रजत पदक जीते।

01 अगस्त 2008 – अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के बोर्ड ने  भारत के विशेष निगरानी समझौते को हरी झंडी दी।

01 अगस्त 2010 – अनुषा रिजवी द्वारा निर्देशित किसानों की आत्महत्या और मीडिया तथा राजनीतिक ड्रामे पर आधारित पीपली लाइव को  31वें डरबन अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव
में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।

01 अगस्त  2012 – फिलीपीन्स, ताईवान तथा चीन में साओला तूफान में 82 लोगों की मौत तथा डेढ लाख लोग बेघर हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *