• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

02 सितंबर का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

2 सितंबर 1573 – अकबर ने गुजरात फ़तह किया।

2 सितंबर 1666 – लंदन में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हुई और दस हज़ार इमारतें नष्ट हो गयीं।

2 सितंबर 1926 – इटली और यमन में हुए समझौते के तहत लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व कायम हुआ।

2 सितंबर 1930 – ‘क्वेश्चन मार्क’ नामक विमान ने यूरोप से अमेरिका के लिए बिना कहीं रुके पहली बार उड़ान भरी।

2 सितंबर 1945- जापान द्वारा हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल से चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

2 सितंबर 1945- हो ची मिन्ही ने स्वतंत्र वियतनाम गणराज्य की स्थापना की।

2 सितंबर 1946 – जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन हुआ।

2 सितंबर 1956- हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच पुल ढ़हने से 125 लोगों की मौत हो गई।

2 सितंबर 1969 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में पैसे निकालने वाली मशीन ऑटोमैटिक टैलर मशीन (ए.टी.एम.) को पहली बार दुनिया के सामने पेश किया गया।

2 सितंबर 1970 – कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।

2 सितंबर 1990 – काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्री मारे गए।

2 सितंबर 1998 – डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन का अफ़्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा उद्घाटन किया गया।

2 सितंबर 1996 – मुस्लिम विद्रोहियों और फिलीपींस सरकार ने 26 वर्षों से जारी विद्रोह को समाप्त करने के एक समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए। इस दौरान एक लाख 20 हजार से अधिक लोग मारे गये थे।

2 सितंबर 1992 – अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।

2 सितंबर 1999 – भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल दो बार पार करने वाली प्रथम एशियाई महिला बनीं।

2 सितंबर 2001 – विश्व में पहला हृदयरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का साइप्रस में निधन, उन्होंने 1967 में विश्व का पहला हृदय प्रत्यारोपण किया था।

2 सितंबर 2006 – पश्चिमी ईराक में 3 भारतीयों और 11 पाकिस्तानियों की अपहरण के बाद हत्या।

2 सितंबर 2007 – अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2 सितंबर 2008 – कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.बी.एन.अस्थाना को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती सम्मान देने की घोषणा की गई।

2 सितंबर 2008 – भेल के बोर्ड के पदाधिकारी सी.पी.सिंह को नवसृजित संयुक्त उपक्रम एन.टी.पी.सी., बी.एच.ई.एल. पॉवर का प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड का सी.एमडी. नियुक्त किया गया।

2 सितंबर 2009 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *