• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

03 अक्टुबर का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

3 अक्टूबर 1783- आयरलैंड के वाटरफोर्ड में पहला वाटरफोर्ड क्रिस्टल ग्लास बनाने वाला व्यवसाय शुरू हुआ।

3 अक्टूबर 1835- जर्मनी के न्यूरेमबर्ग में जे. एस. एस. स्टैडटलेर ने स्टैडटलेर कंपनी (पेंसिल निर्माता) स्थापित की।

3 अक्टूबर 1863- अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे’ मनाये जाने की घोषणा की।

3 अक्टूबर 1901- मोटर साइकिल रेसिंग की शुरुआत जापान में हुई।

3 अक्टूबर 1915- नेवादा के प्लेजेंट वैली में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया।

3 अक्टूबर 1975- बंगलादेश के 1971 में पाकिस्तान से अलग होने के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए।

3 अक्टूबर 1977- पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

3 अक्टूबर 1978- कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले और दुनिया में दूसरे टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।

3 अक्टूबर 1984- भारत की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन हिमसागर एक्सप्रेस कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना की गयी।

3 अक्टूबर 1989- दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।

3 अक्टूबर 1990- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के 45 वर्षों के बाद एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गयी।

3 अक्टूबर 1995- चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति बनी।

3 अक्टूबर 1999- आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।

3 अक्टूबर 2003- पाकिस्तान ने हल्फ-3 मिसाइल का परीक्षण किया।

3 अक्टूबर 2010- भारत में 19वां राष्ट्रमंडल खेल शुरू हुआ।

3 अक्टूबर 2013- इतालवी द्वीप लात्पेदुसा के पास एक नाव के डूब जाने से करीब 134 लोगों की मौत हुई।

3 अक्टूबर 2013- नाइजीरिया के लागोस में एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 लोगों की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *