Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

04 सितंबर का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

4 सितंबर 1665 – मुग़लों और छत्रपति शिवाजी महाराज के बीच राजा जयसिंह संधि पर हस्ताक्षर हुए।

4 सितंबर1781 – स्पेन के निवासियों द्वारा लॉस एंजिल्स की स्थापना की गयी।

4 सितंबर 1888 – गांधीजी ने इंग्लैंड के लिए समुद्री यात्रा शुरू की।

4 सितंबर 1967 – 6.5 तीव्रता वाले भूकंप की चपेट में आया महाराष्ट्र का काेयना बांध, 200 से ज्यादा लोगाें की मौत।

4 सितंबर 1985 – 73 सालों के बाद समुद्र में डूबे जहाज टाइटेनिक की तस्वीरें सामने आई थीं। टाइटेनिक दुर्घटना में जहाज पर सवार 1,500 लोग मारे गए थे।

4 सितंबर 1998 – डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।

4 सितंबर 1999 – ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।

4 सितंबर 2000 – श्रीलंका के उत्तरी जाफना के बाहरी सीमाओं पर श्रीलंका सेना तथा मुक्ति चीते के बीच हुए संघर्ष में 316 लोग मारे गये।

4 सितंबर 2001 – श्रीलंका ने मुशर्रफ़ से सैन्य मदद मांगने का फैसला किया।

4 सितंबर 2005 – लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।

4 सितंबर 2006 – ऑस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली ‘स्टिंगरे’ के काटने से निधन।

4 सितंबर 2007 – ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।

4 सितंबर 2008 – मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून लागु किया।

4 सितंबर 2007 – (यूपीकोका) विधेयक को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया।

4 सितंबर 2007 – केंद्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

4 सितंबर 2009 – गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया।

4 सितंबर 2009 – कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के समान स्वायत्ता दी गयी।

4 सितंबर 2012 – पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *