• Wed. Dec 17th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

05 सितंबर का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

5 सितंबर 1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।

5 सितंबर 1888 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 को तमिलनाडु के तिरुत्तनी में हुआ था। वे एक महान दार्शनिक, शिक्षक और लेखक थे। भारतीय दर्शन को उन्होंने पश्चिमी देशों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और मैसूर विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों में अध्यापन किया।

भारत की आज़ादी के बाद वे पहले उपराष्ट्रपति (1952–1962) और फिर दूसरे राष्ट्रपति (1962–1967) बने। उनकी शिक्षण के प्रति निष्ठा और योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन को हर साल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

5 सितंबर 1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।

5 सितंबर 1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।

5 सितंबर 1997 – अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।

5 सितंबर 1997 – मदर टेरेसा – विश्व प्रसिद्ध समाज सेविका का निधन।

5 सितंबर 1999 – वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

5 सितंबर 2000 – नील्जिमालम्बा, रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला रहीं।

5 सितंबर 2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।

5 सितंबर 2002 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।

5 सितंबर 2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।

5 सितंबर 2008- रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।

5 सितंबर 2009- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।

5 सितंबर 2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक़, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *