सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
6 अगस्त 1862 – मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
6 अगस्त 1906 – प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी चितरंजन दास और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने मिलकर ‘वंदेमातरम’ समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ किया।
6 अगस्त 1937 – अमेरिका में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना हुई।
6 अगस्त 1945 – अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
6 अगस्त 1962 – जमैका में ब्रिटेन का सम्राज्य समाप्त हुआ और उसे स्वतंत्रता मिली।
6 अगस्त 1986 – भारत के प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ।
6 अगस्त 1996 – नासा ने मंगल पर जीवन होने की संभावना जतायी।
6 अगस्त 2001 – भारत और ऑस्ट्रेलिया में आर्थिक समझौता।
6 अगस्त 2010 – जम्मू कश्मीर में बाढ़ से कम से कम 255 लोग मारे गये।
6 अगस्त 2011 – थाईलैंड में प्यूइआ थाई दल की यिंगलुक शिनवात्रा देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
6 अगस्त 2011 – अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 31 अमेरिकी और सात अफगानी सैनिकों की मौत हुई।
6 अगस्त 2012 – नासा का क्युरिआसटी रोवर मंगल ग्रह पर पहुंचा।
6 अगस्त 2015 – सऊदी अरब के आभा शहर में एक मस्जिद में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 15 लोगों मारे गये।
6 अगस्त 2019 – पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का निधन ।
6 अगस्त 2019 – हरियाणा ने महाराष्ट्र के मकोका (महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) की तर्ज पर हरकोका (हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम) कानून बनाया।