• Wed. Sep 10th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

07 सितंबर का इतिहास एवं देश विदेश की महत्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

7 सितंबर 1902 – ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा (अकाल) पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।

7 सितंबर 1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।

7 सितंबर 1923 – विएना में इंटरपोल की स्थापना।

7 सितंबर 1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।

7 सितंबर 1943 – टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।

7 सितंबर 1950 – हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।

7 सितंबर 1965 – चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।

7 सितंबर 1965 – भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।

7 सितंबर 1998 – अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।

7 सितंबर 1999 – एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।

7 सितंबर 2002 – इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।

7 सितंबर 2004 – फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।

7 सितंबर 2005 – ‘तेल के बदले अनाज’ कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।

7 सितंबर 2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।

7 सितंबर 2006 – बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।

7 सितंबर 2008 – भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

7 सितंबर 2008 -बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गाँधी, राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य व तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी के बीच सिंगूर में टाटा मोटर्स के मामले में सहमति बनी।

7 सितंबर 2008 – कनाडा ने जोसेफ केरोन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।

7 सितंबर 2008 -खगोलविदों ने हमारी आकाश गंगा के बीचोबीच मौजूद विशालकाय ब्लैक होल ने अन्दर साफ-साफ देखने में सफलता पाई।

7 सितंबर 2009 – सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये।

7 सितंबर 2009 -भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।

7 सितंबर 2009 – 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म ‘कोजीवरम’ को मिला।

7 सितंबर 2012 – दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *