Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

23 सितंबर का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

23 सितंबर 1803 – दूसरा एंग्लो-मराठा युद्ध: ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और भारत में मराठा साम्राज्य के बीच हुआ था।

23 सितंबर 1857 – रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।

23 सितंबर 1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) पारित।

23 सितंबर 1955 – पाकिस्तान ने बगदाद समझौता पर हस्ताक्षर किया।

23 सितंबर 1965 – भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का आदेश।

23 सितंबर 1976 – ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए। इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नाम का यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।

23 सितंबर 1979 – सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।

23 सितंबर 1932 – हेजाज और नेजद साम्राज्य का नाम बदलकर सऊदी अरब कर दिया गया था।

23 सितंबर 1943 – द्वितीय विश्व युद्ध: नाजी कठपुतली राज्य को इतालवी सोशल रिपब्लिक के रूप में जाना गया था।

23 सितंबर 1962 – लिंकन सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स न्यूयॉर्क शहर में खुला था।

23 सितंबर 1995 – ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।

23 सितंबर 2001 – ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।

23 सितंबर 2006 – पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।

23 सितंबर 2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

23 सितंबर 2011 – फ्रांसीसी न्यायालय ने हिंद अहमास और नजाइत अली नाम की दो मुस्लिम महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने के लिए पहली बार सजा के रूप में 120 और 80 यूरो जुर्माना लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *