सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
19 अक्टूबर, 1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरी आफ़ चैरिटीज़ की स्थापना की। मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी।
19 अक्टूबर, 1952 – श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक मद्रास प्रांत से अलग तेलगु भाषी राज्य आंध्र प्रदेश बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया।
19 अक्टूबर, 1956 – रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया।
19 अक्टूबर, 1960 – नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
19 अक्टूबर, 1970 – भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। यह एक सुपर सोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ ने किया था।
19 अक्टूबर, 1983 – भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।
19 अक्टूबर, 1987 – न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।
19 अक्टूबर, 1994 – जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
19 अक्टूबर, 2000 – भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार करने की घोषणा की।
19 अक्टूबर, 2003 – पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
19 अक्टूबर, 2004 – अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।
19 अक्टूबर, 2004 – चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।
19 अक्टूबर, 2004 – सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।
19 अक्टूबर, 2005 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।
19 अक्टूबर, 2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।
19 अक्टूबर, 2008 – आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।
19 अक्टूबर, 2012 – लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत ,110 अन्य घायल हुए।
19 अक्टूबर, 2019 – चिली में 15 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की गयी।
19 अक्टूबर, 2019 – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौ नए मोहल्ला क्लिनिक का उद्घाटन किया।
19 अक्टूबर, 2019 – संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक ने 14 राष्ट्रों ( आर्मेनिया, ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लीबिया, मार्शल आइलैंड्स, मॉरिटानिया, नामीबिया, नीदरलैंड, पोलैंड, कोरिया गणराज्य, सूडान और वेनेजुएला ) को UNHRC के लिए चुना।
19 अक्टूबर, 2019 – श्रीलंका को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया (कोलंबो गजट)।
19 अक्टूबर, 2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड चैलेंजेज की वार्षिक बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।
19 अक्टूबर, 2020 – केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आयुष्मान सहकार योजना की शुरूआत की।
19 अक्टूबर, 2021 – उत्तराखंड के कुमाऊं में दो की वर्षा से भूस्खलन, मकान ढहने, पानी में करंट आदि कारणों से 42 लोगों की मौत हुई।
19 अक्टूबर, 2021 – उत्तर कोरिया ने समुद्र में किया बैलेस्टिक मिशाइल का परीक्षण।
19 अक्टूबर, 2022 – 24 साल बाद इतिहास बदला.; मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने , शशि थरूर की हार हुई।
19 अक्टूबर, 2022 – बिहार में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया , राजधानी पटना के अलावा चंपारण में भी धरती हिली।
19 अक्टूबर, 2022 – उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र के पास तोपों से गोलाबारी की। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।
19 अक्टूबर, 2023 – दूसरा बार्ज एलएसएएम 8 (यार्ड 76) भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।
19 अक्टूबर, 2023 – सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट को डी नोवो डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया गया।
19 अक्टूबर, 2023 – इजरायल-हमास युद्ध के बीच 1200 लोगों की भारत में वापसी हुई।
19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
19 अक्टूबर, 1870 – मातंगिनी हज़ारा – प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
19 अक्टूबर, 1887 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी थे।
19 अक्टूबर, 1888 – वेंकटराम रामालिंगम पिल्लै (तमिलनाडु से थे , पद्म भूषण सम्मानित थे) साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध।
19 अक्टूबर, 1903 – आर. सी. बोराल – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
19 अक्टूबर, 1910 – खगोलशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यम चंद्रशेखर का लाहौर (ब्रिटिश भारत) में जन्म हुआ।
19 अक्टूबर, 1911 – असरारुल हक़ मजाज़ उर्दू के प्रगतिशील विचारधारा से जुड़े रोमानी शायर के रूप में प्रसिद्ध रहे।
19 अक्टूबर, 1919 – प्रकाश चंद्र सेठी – मध्य प्रदेश के 8 वें मुख्यमंत्री (1972-75) थे।
19 अक्टूबर, 1920 – स्वाध्याय परिवार के संस्थापक , प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक व समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठालवे का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।
19 अक्टूबर, 1923 – भोलाशंकर व्यास – ‘काशी’ (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
19 अक्टूबर, 1929 – निर्मला देशपांडे – गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।
19 अक्टूबर, 1961 – सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता , निर्देशक, निर्माता और राजनेता।
19 अक्टूबर, 2000 – नीतू घनघास एक भारतीय मुक्केबाज।
19 अक्टूबर, 2002 – दिव्यांश सिंह पंवार एक भारतीय खेल निशानेबाज।
19 अक्टूबर को हुए निधन
19 अक्टूबर, 1745 – मशहूर किताब ‘गुलीवर की यात्राएं’ के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन हुआ।
19 अक्टूबर, 1971 – रामअवध द्विवेदी – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
19 अक्टूबर, 1995 – सलमा बेग ( कुमारी नाज़ या बेबी नाज़) हिंदी फ़िल्मों में एक भारतीय अभिनेत्री थीं।
19 अक्टूबर, 2005 – जॉन बॉस्को जसोकी – नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।
19 अक्टूबर, 2013 – के॰ राघवन – जिन्हें मुख्यतः राघवन मास्टर के नाम से जाना जाता है, एक मलयाली संगीत रचयिता थे।
19 अक्टूबर, 2018 – ओसामु शिमोमुरा एक जापानी कार्बनिक रसायनज्ञ और समुद्री जीवविज्ञानी थे।
19 अक्टूबर, 2011 – जॉर्ज वर्गीज कक्कानादन, केरल राज्य से मलयालम भाषी कथाकार, उपन्यासकार और लेखक थे।
19 अक्टूबर, 2020 – असम के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ.जयंत माधब का आधी रात को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
19 अक्टूबर, 2021 – भिवानी के गाँव नांधा निवासी पैरा कमांडो राजेश कुमार का निधन हुआ।
19 अक्टूबर, 2023 – पद्म श्री पुरस्कार विजेता, आध्यात्मिक गुरु श्री बंगारू आदिगलर का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
19 अक्टूबर, 2023 – ऑस्ट्रियाई डाउनहिल स्कीयर हेनरिक मेसनर (84) वर्ष के उम्र में निधन हुआ।