Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

8 अक्टूबर 1879 – प्रशांत का युद्ध: चिली नेवी ने एनामोस की लड़ाई में पेरूवियन नौसेना को हरा दिया था।

8 अक्टूबर 1912 – पहला बाल्कन युद्ध तब शुरू होता है जब मॉन्टेनेग्रो तुर्क साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

8 अक्टूबर 1921 – पिट्सबर्ग के फोर्ब्स फील्ड में केडीकेए फुटबॉल खेल के पहले लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया था।

8 अक्टूबर 1932 – भारतीय वायुसेना का गठन हुआ था।

8 अक्टूबर 1952 – हैरो और वील्डस्टोन रेल दुर्घटना में 112 लोग मारे गए थे।

8 अक्टूबर 1965 – लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को खोला गया। यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी।

8 अक्टूबर 1967 – बोलिविया में चो गुवारा और उनके दल के लोग पकड़े गए।

8 अक्टूबर 1970 – सोवियत संघ के लेखक एलैकजेंडर सोल्जनित्सन को नोबेल पुरस्कार मिला।

8 अक्टूबर 1996 – कनाडा की राजधानी ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए।

8 अक्टूबर 1998 – भारत फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य बना।

8 अक्टूबर 2000 – वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने।

8 अक्टूबर 2001 – इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों की टक्कर 114 लोगों की मौत।

8 अक्टूबर 2001 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने गृहभूमि सुरक्षा कार्यालय की स्थापना की घोषणा की थी।

8 अक्टूबर 2002 – पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुनः परीक्षण किया।

8 अक्टूबर 2003 – टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्जा जमाया।

8 अक्टूबर 2003 – ईरान की शिरीन इबादी को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की।

8 अक्टूबर 2004 – भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द।

8 अक्टूबर 2004 – केन्या के पर्यावरणविद वांगरी मथाई को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया।

8 अक्टूबर 2005 – कश्मीर में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।

8 अक्टूबर 2007 – बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *