Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

9 अक्टूबर 1826-हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म।

9 अक्टूबर 1876-पहली बार टेलीफ़ोन पर तार के जरिए दो तरफा बातचीत हुई थी।

इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और विमान में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी।

9 अक्टूबर 1945–प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म।

9 अक्टूबर 1962-अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।

9 अक्टूबर 1967-अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या।

9 अक्टूबर 1997-इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।

9 अक्टूबर 1998-पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वोच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।

9 अक्टूबर 2002-वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।

9 अक्टूबर 2005-यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल।

9 अक्टूबर 2006-गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।

9 अक्टूबर 2006-भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन।

9 अक्टूबर 2007-चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।

9 अक्टूबर 2008-केन्द्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।

9 अक्टूबर 2012-लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते समय तालिबान ने गोली मारी।

9 अक्टूबर 2014-भारतीय समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी के साथ मलाला को संयुक्त रूप से शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

9 अक्टूबर 2015-भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक रवीन्द्र जैन का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *