• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का इतिहास एवं देश विदेश की महत्त्वपूर्ण घटनाएं।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

22 सितंबर 1539 – सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरु नानक देव का करतारपुर में निधन। उन्होंने ही ‘लंगर’ की प्रथा शुरू की थी।

22 सितंबर 1789 – अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।

22 सितंबर 1792 – फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।

22 सितंबर 1903 – अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।

22 सितंबर 1914 – मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।

22 सितंबर 1949 – सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

22 सितंबर 1955 – ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ।

इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।

22 सितंबर 1961 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।

22 सितंबर 1966 – अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।

22 सितंबर 1977 – अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।

22 सितंबर 1979 – जमीयत-ए-इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूदी का निधन।

22 सितंबर 1980 – ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।

22 सितंबर 1988 – कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।

22 सितंबर 1992 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।

22 सितंबर 2002- फ्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।

22 सितंबर 2011- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी का निधन।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *