सारस न्यूज, वेब डेस्क।
29 सितम्बर 1650 – इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
29 सितम्बर 1789 – अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की।
29 सितम्बर 1836 – मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
29 सितम्बर 1911 – इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
29 सितम्बर1915 – टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया।
29 सितम्बर1927 – अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
29 सितम्बर 1959 – आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया।
29 सितम्बर1962 – कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला।
29 सितम्बर 1971 – बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हज़ार लोगों की मौत हुई।
29 सितम्बर 1977 – सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
29 सितम्बर 1970 – मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन।
29 सितम्बर 2000 – चीन की मुन्चोनाक कोयला खान में 100 लोगों की मृत्यु।
29 सितम्बर 2001 – संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया।
29 सितम्बर 2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन।
29 सितम्बर 2003 – ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
29 सितम्बर 2006 – विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।
29 सितम्बर 2009 – अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेन्दर को 75 किग्रा0 में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान दिया गया।